विराट कोहली 250 वनडे खेलने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज कर ली है। आज सिडनी में मैदान पर उतरते ही कोहली भारत के लिए 250 वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। कोहली से पहले 8 भारतीय खिलाड़ियों ने 250+ वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। कोहली 9वें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है।
