विराट कोहली ने बनाए सबसे तेज 12 हजार वनडे रन, 'क्रिकेट के भगवान' को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली सबसे तेज 12 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। आज 12.1 ओवर में सीन एबॉट की गेंद पर सिंगल चुराते हुए 23वां रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 32 वर्षीय कोहली ने 251वें मैच की 242वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की जबकि सचिन ने 309 मैचों की 300वीं पारियों में यह कीर्तिमान बनाया था।
