सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए विराट कोहली बने सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। दरअसल भारतीय रन मशीन कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 22 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी के तौर पर नाम दर्ज कराया है। वहीं विराट अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 71वें शतक से चूक गए।
