विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में 58 रन बनाएं इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज और कप्तान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन पूरे किए. उन्होंने यह कीर्तिमान 65 पारियों में हासिल किया जबकि ब्रायन लारा ने इसे 71 पारियां खेलकर हासिल किया था. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग है