विराट कोहली ने भारतीय टीम का कल्चर बदल कर रख दिया - शिखर धवन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कप्तान विराट कोहली की काफी तारीफ की है। शिखर धवन ने बताया कि कैसे विराट कोहली की कप्तानी ने भारतीय टीम का पूरा कल्चर ही बदल कर रख दिया है। इरफान पठान के साथ लाइव इंस्टाग्राम सेशन में शिखर धवन ने कहा कि विराट कोहली की आक्रामकता और फिटनेस ने टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए हाई स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं।