विराट के लिए बेहद बुरा रहा 2020, बीते 392 दिनों में नहीं लगा सके कोई शतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली के लिए यह साल बेहद बुरा रहा। वह बीते 392 दिनों में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। 2009 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि विराट कोहली कोई शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में न लगा पाए हों। बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ टेस्ट में भी कोहली का आखिरी शतक पिछले साल नवंबर में था जब उन्होंने ईडन गार्डन्स में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाए थे।
