कोहली पर ICC ने लगाया जुर्माना, इस वजह से मैच फीस का 25% होगा कट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को वर्ल्डकप मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर अफगानिस्तान के खिलाफ ICC की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. रविवार को ICC ने बयान जारी करते हुए पुष्टि की है कि कोहली को ICC की धारा 2.1 के तहत दोषी पाया गया है, क्योंकि कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अनावश्यक LBW की अपील की थी, जो इंटरनेशनल मैच के नियम का उल्लंघन है.
