टॉस के लिए मैदान पर आए दो साउथ अफ्रीकी कप्तान, लेकिन हाथ लगी निराशा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@BCCI
रांची टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के लिए साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी और उपकप्तान तेंबा बवूमा मैदान पर आए। इस तरह मैदान पर भारतीय कप्तान कोहली समेत कुल 3 कप्तान थे। लेकिन डुप्लेसी को निराशा ही हाथ लगी। एक बार फिर उनका लक नहीं चला और विराट ने टॉस जीता। आमतौर पर बहुत कम ही होता है कि मैदान पर Proxy Captain टॉस के लिए आते हों।
