ICC ODI Ranking में कोहली-बुमराह की नंबर-1 पर बादशाहत बरकरार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार को ICC ने वनडे की नई रैंकिंग जारी की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 2-3 से हारने के बाद भी बल्लेबाजों की सूची में 310 रन बनाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर बने हुए हैं. वहीं बल्लेबाजों की रैकिंग में रोहित शर्मा ने 202 रन के साथ दूसरा स्थान पाया है. केदार जाधव ने 11 स्थान की छलांग लगाकर 24वें क्रम पर पहुंचे.
