CWC 2019 के टीम ऑफ टूर्नामेंट में कोहली-धोनी को किया गया बायकॉट, रोहित-बुमराह शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के विश्व चैंपियन बनने के बाद अब ICC ने वर्ल्डकप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारत को विश्व कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी गई है. साथ ही CWC19 Team of the Tournament में न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन को कप्तान चुना गया है. भारत की तरफ से इस टीम में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है.
