विराट कोहली बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष 5 में पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Samachar Jagat
विराट कोहली कल 41 रन बनाकर वनडे में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष 5 में पहुंचे। उन्होंने ग्रीम स्मिथ को पछाड़ा। कोहली ने वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके 10 हजार रन पूरे किए और रिकी पोंटिंग के बाद दुनिया के ऐसे दूसरे क्रिकेटर बने। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर और पोंटिंग के बाद कोहली वनडे में किसी पोजिशन पर बैटिंग करते हुए 10 हजार रन बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने।
