ऋषभ पंत के खराब फॉर्म पर बोले विराट कोहली- किसी खिलाड़ी पर दबाव बनाना ठीक नही
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी-ट्वेन्टी सीरीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने पंत के खराब फॉर्म से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वह अच्छा प्रदर्शन करे, लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम उस पर दबाव न बनाएं और उसका समर्थन करें। बता दें कि ऋषभ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
