हर्षल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले आरसीबी के तीसरे गेंदबाज बने, कोहली ने की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
हर्षल पटेल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले आरसीबी के तीसरे गेंदबाज बने। 23 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में वो सबसे आगे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने ये कारनामा किया। वो आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 17वें और आरसीबी के तीसरे गेंदबाज बने। लीग में 2 साल बाद किसी गेंदबाज ने यह कारनामा किया। कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान हर्षल पटेल की तारीफ की।
