जिम में स्टंट करते नज़र आए विराट कोहली, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram@virat.kohli
न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो वर्कआउट के साथ स्टंट करते दिखे। पोस्ट के कैप्शन में कोहली ने लिखा- काम के लिए फिटनेस कोई विकल्प नहीं; बल्कि और बेहतर करने के लिए फिटनेस जरुरी है। इस वीडियो में विराट कोहली जमीन से एक बॉक्स के ऊपर छलांग लगा रहे हैं। विराट के इस पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट आ रहे हैं।
