विराट कोहली ने बनाया फॉलोऑन देने का रिकॉर्ड, अजहरुद्दीन से आगे निकले
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में विराट ने फॉलोऑन देने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में भारतीय टीम को 335 रनों की बढ़त हासिल हुई है। ये 8वां मौका था जब कोहली ने विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया। अजहरुद्दीन ने 7 बार ऐसा किया था।
