विराट कोहली ने शेयर की अपने स्ट्रगल की कहानी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक इंटरव्यू में शामिल हुए जहां विराट ने अपने स्ट्रगल की कहानी बताई। विराट के अनुसार पहली बार उन्हें स्टेट टीम में चयन के दौरान रिजेक्ट कर दिया गया था। इससे दुखी होकर वे रात भर रोये थे। इसके बाद 2006 में विराट का चयन दिल्ली टीम के लिए हुआ। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
