विराट कोहली ने होटल के रूम में जिम करते हुए शेयर किया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
क्वॉरेंटाइन में सभी भारतीय खिलाड़ियों को जिम करने की सुविधा भी दी गई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने होटल के रूम में वर्कआउट करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोहली ने कैप्शन में लिखा, 'क्वॉरेंटाइन में आपको जिम करने के साधन और म्यूजिक चाहिए होते हैं। अगर आप सच में चाहते हैं, तो कहीं भी वर्कआउट कर सकते हैं। सभी अपने दिनों को बेहतर बना सकते हैं।'
