केन विलियमसन बने नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज, कोहली को एक स्थान का नुकसान, नंबर दो पर स्मिथ काबिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईसीसी ने आज टेस्ट रैंकिंग जारी की है। बेटी के जन्म के साथ ही पेटरनिटी लीव पर चल रहे विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ। स्टीव स्मिथ ने उन्हें पछाड़ते हुए दूसरी पोजिशन हासिल की। विराट अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रन मशीन कीवी कप्तान केन विलियमसन की बादशाहत बरकरार है। वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।
