ICC वनडे रैंकिंग में भी मारी विराट कोहली ने बाजी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर आ गए थे और अब आईसीसी ने वनडे रैंकिंग भी जारी की है इस रैंकिंग में भी विराट कोहली 884 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. गेंदबाजी की रैंकिंग में भी भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहला स्थान दिया गया है गेंदबाजी में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं