ICC की ODI Rankings में विराट-रोहित शीर्ष दो स्थान पर बरकरार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ICC ने वनडे रैंकिंग में अलग-अलग सूची जारी की हैं। इसमें बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष दो स्थान पर बने हुए हैं। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पहले की तरह तीसरे स्थान पर हैं। जबकि जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर 42वें स्थान पर पहुंच गये हैं।