भारतीय दर्शकों से स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग नहीं करने की अपील पर विराट का खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
स्मिथ ने विराट से पूछा, 'वर्ल्ड कप के दौरान किस वजह से आपने भारतीय दर्शकों से मुझे परेशान नहीं करने की अपील की थी?' इस पर विराट ने कहा, 'मेरे हिसाब से एक घटना घट चुकी है, जिसका अहसास आपको है और आपने उसका पश्चाताप करते हुए लंबे समय बाद वापसी की, ऐसे में कोई भी चीज जो स्थायी नहीं है, उसके लिए लगातार किसी व्यक्ति को निजी तौर पर परेशान करना सही नहीं है।'
