आईपीएल 2020 में पर्पल कैप के प्रबल दावेदार बुमराह को नहीं मानते वीरेंद्र सहवाग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आईपीएल 2020 के फाइनल में पर्पल कैप को लेकर 27 विकेट लपक चुके जसप्रीत बुमराह और 29 विकेट लपक चुके कागिसो रबाडा के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इस जंग में रबाडा की जीत होगी। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि पर्पल कैप की रेस में रबाडा आगे हैं लेकिन बुमराह तो बुमराह हैं, वो कभी भी पलटवार कर सकते हैं।
