शख्स ने बुक की हुईं 1900 सीटें एक झटके में कर डालीं कैंसिल, क्लब को लगा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान के कियोशी शिबामुरा ने पहले तो बेसबॉल ग्राउंड में अकेले मैच देखने के लिए अलग-अलग नाम से 1900 सीटें बुक कीं, फिर एक झटके में ही सारी टिकटें कैंसिल कर दीं। दरअसल, कियोशी इतनी बड़ी तादाद में टिकट बुकिंग करके लोकप्रियता हासिल करना चाहता था, लेकिन खुद को ओरिक्स बफेलो टीम का बहुत बड़ा फैन बताने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति की सनक से अब क्लब को तगड़ा नुकसान हुआ।
