वसीम अकरम ने IPL को बताया विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की बेस्ट टी-20 लीग है। उनका कहना है कि लीग में जितना पैसा लगाया गया है वह इसे अन्य टी-20 टूर्नामेंट्स से कहीं बेहतर बनाता है। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के गेंदबाजी सलाहकार रह चुके अकरम ने अपने देश में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और (IPL) के बीच के अंतर को भी समझाया है।