वसीम जाफर ने मंगल पर उतरे नासा रोवर का बताया इंडियन क्रिकेट कनेक्शन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
धार्मिक भेदभाव के आरोप झेलने वाले पूर्व इंडियन क्रिकेटर वसीम जाफर ने शुक्रवार को मंगल ग्रह पर उतरे नासा रोवर का भारतीय क्रिकेट कनेक्शन ढूंढ निकाला। उन्होंने ट्वीट किया कि यह पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल नहीं है। सूखा दिख रहा है। इस पिच पर अश्विन और जडेजा फिट नहीं बैठेंगे। बुमराह, शमी, उमेश, इशांत और सिराज इस पिच पर कहर बरपाएंगे। टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण सभी परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है।
