मीराबाई को मिल सकता है गोल्ड, चीनी वेटलिफ्टर का होगा डोप टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ से गोल्ड वापस लिया जा सकता है। दरअसल, झीहुई का डोपिंग रोधी अधिकारियों द्वारा टेस्ट किया जाएगा और यदि वह इसमें विफल रहती हैं, तो भारतीय भारत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक को गोल्ड में बदल दिया जाएगा। होऊ को टोक्यो में रहने को कहा गया है और इस दौरान उनका डोपिंग टेस्ट किया जाएगा।
