x

दुनिया के खिलाड़ियों पर भारी पड़े वेस्टइंडीज के क्रिकेटर, 72 रनों से दी शिकस्त

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Navbharat

वेस्टइंडीज ने आईसीसी की ओर से खेल रहे दुनिया के टॉप 11 क्रिकेटरों को लॉर्ड्स के मैदान में 72 रनों से शिकस्त दी है. इस T20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 199 रन बनाएं. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ICC वर्ल्ड 11 के बल्लेबाज 16 ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गए. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने यह साबित किया कि वह दो बार से वर्ल्ड T20 के चैंपियन क्यों है और उन्हें T20 के फॉर्मेट में हराना आसान काम नहीं.