वेस्टइंडीज पर लग गया जुर्माना, करना होगा बड़ा भुगतान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेला गया। मैच जीतने के बाद भी वेस्टइंडीज को ICC की तरफ से लगे बड़े जुर्माने का भुगतान करना होगा। वेस्टइंडीज को स्लो ओवर रेट की वजह से ये बड़ी सजा दी गई है। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान समेत खिलाड़ियों पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया है। कप्तान किरोन पोलार्ड ने इस गलती को स्वीकार किया।