वेस्टइंडीज का पाक-इंग्लैंड को प्रस्ताव: वेस्टइंडीज में वायरस का खतरा कम, हमारे यहां आकर खेल लो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चौतरफा फैले कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रस्ताव दिया है कि- हमारे यहां वायरस का खतरा कम है। ऐसे में दोनों बोर्ड चाहें तो हमारे यहां मैच कर सकते हैं। वेस्टइंडीज को भी जून में इंग्लैंड दौरा करना है। जबकि पाकिस्तान और इंग्लैंड सीरीज जुलाई-अगस्त में प्रस्तावित है। बता दें वेस्ट इंडीज में संक्रमण के 5 मामले ही सामने आए हैं।
