वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने की रिटायरमेंट की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संयास लिया। दिसंबर 2018 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। उसके बाद से वो क्रिकेट ग्राउंड से नदारद रहे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके संन्यास की पुष्टि की। 39 वर्षीय सैमुअल्स ने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी-20 मुकाबलों में 11 हजार से ज्यादा रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 150 से ज्यादा विकेट भी हासिल किए।
