वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते श्रीलंका पर लगा जुर्माना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एंटिगा में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें कैरिबियाई टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। हार के अलावा भी मेहमान श्रीलंका टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, तीसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते श्रीलंका की टीम पर जुर्माना लगा है। वहीं ऑलराउंडर धनुष्का गुणतिलका को इसी मैच में ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है।