मैच शुरू होने से पहले जो कहा, ईशान किशन ने मैदान पर उतरते ही वो पूरा किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर ईशान किशन भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपने वनडे करियर का आगाज छक्के से किया। मैच के बाद ईशान किशन बोले कि मैच से पहले ही उन्होंने ड्रेसिंग रूम में कहा था कि वो छक्के से मैच की शुरुआत करेंगे। उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।
