जब 12 साल पहले आज ही के दिन रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ली थी हैट्रिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
आज ही के दिन 12 साल पहले रोहित शर्मा जब डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे तब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में हैट्रिक ली थी। मैच में उन्होंने 16वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर अभिषेक नायर और हरभजन सिंह को आउट किया। फिर पारी की 18वें ओवर में रोहित ने जेपी डुमिनी को आउट करके हैट्रिक पूरा किया और मैच में डेक्कन चार्जर्स की जीत सुनिश्चित की।
