जब टेस्ट में 1 रन से कंगारुओं को हराकर विंडीज ने बरकरार रखा 13 साल का अविजित रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टेस्ट क्रिकेट की सबसे यादगार और रोमांचक जीतों में से एक आज ही के दिन 1993 में एडिलेड ग्राउंड पर दर्ज हुई थी। तब वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 रन से हराते हुए टेस्ट सीरीज़ में 13 साल के अविजित रहने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा था। मजेदार बात ये थी कि 186 के मामूली टारगेट के सामने कंगारु टीम 184 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
