ट्रॉफी लेते समय राज्यपाल ने दिया सुनील छेत्री को धक्का! वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर बेंगलुरू एफसी ने डुरंड कप 2022 का खिताब जीता। कप्तान सुनील छेत्री ने भी पहली बार ही यह खिताब जीता। इस बीच एक वीडियो में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन सुनील छेत्री को धक्का देकर हटाते दिखे। जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने सुनील छेत्री संग घटी घटना का वीडियो शेयर करके इसे शर्मनाक बताया।
