जानें, कौन हैं शाहबाज नदीम, जिन्हें मिली टेस्ट कैप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के 30 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को टेस्ट कैप मिली। भारत के 296वें खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट टीम में शामिल हुए नदीम दो बार रणजी में 50 से अधिक विकेट ले चुके हैं। 2015-16 में उन्होंने 51 विकेट और 2016-17 में 56 विकेट निकाले थे। ऐसा करने वाले वो महज दूसरे खिलाड़ी हैं। लिस्ट-ए बॉलिंग में उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड है: 10 रन देकर 8 विकेट चटकाना।
