कौन हैं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी देवी?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: the indian express
भारतीय महिला तलवारबाज (फेंसर) खिलाड़ी सीए भवानी देवी ने रविवार को इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी के परिवार का खेल से नाता नहीं था और उनके पिता एक मंदिर के पुजारी हैं। भवानी की मां भी साधारण गृहणी हैं। 27 अगस्त, 1993 को उनका जन्म चेन्नई के एक गांव में हुआ था।