क्रोएशिया के कप्तान ने क्यों लगाई इंग्लिश मीडिया को फटकार ?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Sky Sports
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर क्रोएशिया ने 1998 के बाद दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. यहां उसका मुकाबला फ्रांस के साथ होगा. सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रोएशिया के कप्तान लुका मोडरिक ने इंग्लिश मीडिया को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इंग्लिश मीडिया ने हमारे खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने के लिए कहा कि क्रोएशिया के खिलाड़ी थक चुके हैं वह सेमीफाइनल नहीं खेल सकते. जबकि उन्हें इसके बजाए अधिक विनम्र और आदरणीय होना चाहिए था.