विलेट ने जीता बीएमडब्ल्यू पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब, शुभंकर 17वें स्थान पर रहे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बीएमडब्ल्यू पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप के आखिरी दौर में शुभंकर शर्मा संयुक्त 17वें स्थान पर रहे। शुभंकर तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन चौथे दौर में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे वह नीचे खिसक गए। वहीं डैनी विलेट ने अपनी शानदार वापसी जारी रखी और खिताब जीता। उन्होंने आखिरी दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया था। उनका कुल स्कोर 20 अंडर रहा है।