एक साल बाद लेक्सिंगटन ओपन में आपस में टकराएंगी विलियम्स बहनें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की दिग्गज विलियम्स बहनें वीनस और सेरेना आज लेक्सिंगटन ओपन में एक साल बाद फिर आपस में टकराएंगी। इससे पहले दोनों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल रोम ओपन में खेला गया था जिसमें वीनस ने बाजी मारी थी। सेरेना ने पहले दौर में पहला सेट गंवाने के बाद हमतवन बर्नार्ड पेरा को 4-6, 6-4, 6-1 से पराजित किया। वहीं वीनस ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को आसानी से 6-3, 6-2 से मात दी।