विलियमसन वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर, टी-20 सीरीज में हुए थे चोटिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन अपनी कंधे की चोट के चलते भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए। उनकी जगह मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं टीम की कप्तानी, विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम संभालेंगे। टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में डाइव लगाते समय केन विलियमसन के कंधे में चोट लगी थी। टी-20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया।