विंबलडन के ग्रैंडस्लैम पर रोमानिया की सिमोना ने जमाया कब्जा, सेरेना को चटाई धूल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को विंबलडन महिला सिंगल के फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप ने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना विलियम्स को आसानी से हरा दिया. इसके साथ ही सिमोना हालेप रोमानिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने विंबलडन का सिंगल्स खिताब जीता है. सेंटर कोर्ट पर खेले गए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में रोमानिया की हालेप ने सेरेना को महज 55 मिनट में 6-2, 6-2 से मात दी.
