विंबलडन 2021: पहले राउंड में फेडरर ने हासिल की जीत, विपक्षी ने बीच में छोड़ा मैच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
विंबलडन 2021 के पहले राउंड के मुकाबले में स्विटजरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने जीत हासिल की है। फेडरर ने फ्रांस के एड्रियानो मैनारिनो को हराया है। पहला सेट जीतने के बाद फेडरर ने लगातार दो सेट गंवा दिए थे, लेकिन उन्होंने चौथे सेट में जीत हासिल की। घुटने की चोट के चलते मैनारिनो ने पांचवें सेट की शुरुआत में ही मैच छोड़ दिया और फेडरर को जीत मिली।