विंबलडन 2021: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने जीता ऐतिहासिक मिक्स्ड डबल्स मुकाबला, भारतीय जोड़ी को दी मात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
विंबलडन 2021 के मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी ने अंकिता रैना और रामकुमार रामानाथन की दूसरी भारतीय जोड़ी को 6-2, 7-6 (5) के अंतर से हरा दिया है। यह मुकाबला काफी ऐतिहासिक था क्योंकि दो भारतीय जोड़ी आपस में टकरा रही थीं। हालांकि, बोपन्ना और सानिया के अनुभव के आगे अंकिता और रामानाथन की युवा जोड़ी टिक नहीं सकी