विंबलडन रद्द होने पर टेनिस चैंपियन सिमोना बोली, 'मुझे अपना खिताब बचाने के लिए लड़ना नहीं होगा '
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस साल होने जा रहे टेनिस ग्रैंडस्लैम विंबलडन को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया है। वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन रोमानिया की सिमोना हालेप ने इस फैसले का सकारात्मक तौर पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि विंबलडन का रद्द होना मेरे लिए पॉजिटिव न्यूज़ ही है, क्योंकि अब उन्हें इस साल अपना खिताब बचाने के लिए नहीं लड़ना होगा। वे अब 2 साल तक चैम्पियन रहेंगी।
