x

विम्बलडन की शुरुआत आज से, इस बार करीब 465 करोड़ रुपए की प्राइज मनी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Telegraph

टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट विम्बलडन की शुरुआत आज से ऑल इंग्लैंड क्लब लंदन में हो रही है। 146 साल पुराने इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 136वां संस्करण है। 2 विश्व युद्ध और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ही विम्बलडन का आयोजन ब्रेक हुआ है। इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी कहा जाता है। 2023 की प्रतियोगिता में करीब 465 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे।