महिला मुक्केबाज ने लगाया ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल के फिक्स होने का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय अनुभवी मुक्केबाज सरिता देवी ने ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल मुकाबले में बाउट फिक्स किए जाने का आरोप लगाया है। हाल ही में फरवरी में खेले जाने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल मुकाबले खेले गए। सरिता देवी को यहां हार मिली। जिसके बाद उन्होंने मुकाबले को फिक्स किए जाने का आरोप लगाया। अर्जुना अवार्ड से सम्मानित सरिता ने इस संदर्भ में भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।