2021 तक स्थगित हुई महिला यूरोपियन चैंपियनशिप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महिला यूरोपियन चैंपियनशिप 2021 को 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि इसकी तारीखें टोक्यो ओलंपिक के साथ ना पड़े। यूएफा की कार्यकारी समिति ने कहा कि इंग्लैंड में 16 देशों के इस टूर्नामेंट को अब 2022 में 6 जुलाई से 31 जुलाई तक खेला जाएगा। पूर्व में महिला फुटबॉल के मैच अगले साल 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू होते।
