x

महिला प्रीमियर लीग: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: mid-day

महिला प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।