महिला टी-20 की ताजा रैंकिंग्स जारी, मंधाना चौथे स्थान पर पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्टार भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ताजा आईसीसी महिला टी-20 इंटरनैशनल रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंची। जबकि जेमिमा रोड्रिग्स सातवें नंबर पर खिसकीं। हरमनप्रीत कौर महिला बल्लेबाजों में नौवें स्थान पर काबिज हैं। वहीं गेंदबाजों में पूनम यादव छह पायदान खिसककर टॉप-10 से बाहर हो गई हैं। फिलहाल पूनम 12वें स्थान पर हैं। वो एकमात्र भारतीय गेंदबाज थीं, जो टॉप-10 में शामिल थीं।
